Pages

Sunday 3 January 2021

सामान्य हिन्दी



✔  ‘जिसके पास कुछ भी न हो’ उसे कहते है।
🔶 – अकिंचन

✔  ‘ जो व्‍यतीत हो गया हो ’ उसे कहते है।
🔶 - अतीत

✔  ‘ जिसकी थाह न मिले ’ उसे कहते है।
🔶 – अथाह

✔  ‘ रात में पहरा देने वाला व्‍यक्ति ’ उसे कहते है।
🔶 – यामिक

✔  ‘ जिस वस्‍तु का मूल्‍य न आंका जा सके ’ उसे कहते है।
🔶 – अमूल्‍य

✔  ‘ श्रीगणेश करना ’ मुहावरे का अर्थ है।
🔶 – शुभारम्‍भ करना

✔  ‘ हाथ पैर मारना ’ मुहावरे का अर्थ है।
🔶 – काफी प्रयत्‍न करना

✔  ‘ हाथ मलना ’ मुहावरे का अर्थ है।
🔶 – पछताना

✔  ‘ चेहरे पर हवाइयॉ उडना ’ मुहावरे का अर्थ है।
🔶 – घबराना

✔  ‘ टका – सा मॅुह लेकर रहना ’ मुहावरे का अर्थ है।
🔶 – शर्मिन्‍दा होना

✔  हिन्‍दी खडी बोली किस अपभ्रंस से विकसित हुई है।
🔶 – शौरसेनी

✔  भाषा के आधार पर भारतीय राज्‍यों की पुन: संरचना कब की गई थी।
🔶 – 1956 ई में

✔  भाषाई आधार पर सर्वप्रथम किस राज्‍य का गठन हुआ।
🔶 – आंन्‍ध्र प्रदेश

✔  ‘बघेली’ बोली का संबंध किस उपभाषा से है।
🔶 – पूर्वी हिन्‍दी

✔  भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल भाषाओं की संख्‍या है।
🔶 – 22

✔  हिन्‍दी की आदि जननी है।
🔶 – संस्‍कृत

✔  भाषा की सबसे छोटी इकाई है।
🔶 – वर्ण

✔  हिन्‍दी वर्णमाला में ‘अयोगवाह’ वर्ण कौन से है।
🔶 – अं, अ:

✔  ‘ए’ ‘ऐ’ वर्ण क्‍या कहलाते है।
🔶 – कंठ-तालव्‍य

✔  ‘क’, ‘ग’, ‘ज’, ‘फ’ ध्‍वनियॉ किसकी है।
🔶 – अरबी-फारसी

No comments:

Post a Comment